फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Giving true tribute to Chacha Nehru by illuminating the name of the district

जिले का नाम रोशन कर चाचा नेहरू को दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि

Sat, 13 Nov 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Giving true tribute to Chacha Nehru by illuminating the name of the district
मैनपुरी। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज भी कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें इस दिन के मायने नहीं पता हैं। वह मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वहीं कई बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने छोटी से उम्र में ही एक मुकाम हासिल किया है। अपना और जिले का नाम रोशन करके चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। कई बच्चों ने खेल के क्षेत्र में सफलता को हासिल किया।
विज्ञापन

जिले के गांव विनायकपुर निवासी रामनरेश यादव की पुत्री वर्षा यादव खेल में जिले का नाम रोशन कर चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। वर्षा यादव ने पिछले साल जूनियर नेशनल वॉलीबाल में प्रतिभाग किया। उन्हें नेशनल प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में स्थान दिया गया था। वर्षा का कहना है कि बच्चों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए किसी ने किसी क्षेत्र में बेहतर योगदान दें।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के नाहिली निवासी नारायण चौहान सात साल की उम्र से ही शतरंज में जिले का नाम रोशन करने कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में नारायण चौहान अपनी उम्र के उत्तर प्रदेश के प्रथम रेटिंग खिलाड़ी हैं। नारायण चौहान अभी तक 11 नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा दो बार अंडर-9 और अंडर-14 कॉमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया है। इस साल नारायण ने अंडर-16 और अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल मजदूरी पर रोकथाम के लिए कानून बनाया है। इसके बाद भी जिले में कई स्थानों पर बाल मजदूरी देखने को मिल रही है। शहर की दुकानों पर बच्चे पढ़ाई छोड़कर बाल मजदूरी करते हुए देखे जा रह हैं। इसके अतिरिक्त निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के बाद भी कई बच्चों को कूड़ा बीनते हुए देखा जा रहा है। चाय की दुकान, बैंडबाजा, बरातघरों और रेस्टोरेंट में भी बच्चों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed