{"_id":"66ec3db11759a610600e7033","slug":"give-poison-or-consume-herself-dead-body-of-girl-young-man-s-condition-serious-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दोनों प्यार करते थे...विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की मौत, युवक मौत से लड़ रहा जंग; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोनों प्यार करते थे...विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की मौत, युवक मौत से लड़ रहा जंग; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 20 Sep 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:50 AM IST
सार
आगरा के किरावली में पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती को जहर दे दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक युवक भी जहर की वजह से अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किरावली के मलिकपुर गांव स्थित जंगल में बृहस्पतिवार शाम को 17 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक पड़े मिले। किशोरी की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका है, हालांकि जांच की जा रही है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब 4:15 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि मलिकपुर गांव के जंगल में सरसा की ओर नहर की पटरी पर किशोरी और युवक पड़े हुए हैं। युवती की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किशोरी की मौत हो चुकी थी। युवक की सांसें चल रही थीं। उसे ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल में भर्ती करा दिया।
ये भी पढ़ें - दरिंदगी की इंतहा: पत्नी को तीन लाख में बेचा, खरीदारों ने हर रात लूटी आबरू; मन भरा तो...फिर करने चले थे सौदा
ये भी पढ़ें - दरिंदगी की इंतहा: पत्नी को तीन लाख में बेचा, खरीदारों ने हर रात लूटी आबरू; मन भरा तो...फिर करने चले थे सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी 17 साल की थी। जानकारी पर परिजन आ गए। उधर, युवक 21 वर्षीय बलदाऊ है। उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि किशोरी और युवक के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका है।
ये भी पढ़ें - Agra Metro: एमजी रोड के बीच में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, हाईवे पर तैयार हुआ ये प्लान...तय हुआ ट्रैक का रूट
ये भी पढ़ें - Agra Metro: एमजी रोड के बीच में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, हाईवे पर तैयार हुआ ये प्लान...तय हुआ ट्रैक का रूट
दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। उन्होंने आत्महत्या की या फिर कुछ और है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन ने आरोप नहीं लगाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।