{"_id":"69efd0714f45aba5c3052257","slug":"girls-team-became-runner-up-in-the-junior-state-basketball-competition-agra-news-c-365-1-sagr1045-107649-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूनियर राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूनियर राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका टीम बनी उपविजेता
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता की उपविजेता टीम
आगरा। प्रयागराज में खेली गई 36वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ताजनगरी की बेटियों ने अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। हालांकि, फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बावजूद आगरा की बालिका टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में आगरा का सामना बुलंदशहर से हुआ। खेल के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आगरा की खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क और सटीक तालमेल का प्रदर्शन करते हुए बुलंदशहर को कड़ी चुनौती दी। मामूली अंतर से हार के बावजूद आगरा की टीम ने अपनी खेल भावना से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इस सफलता के पीछे आगरा जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. हरि सिंह कोच श्यामवीर सिंह, सहायक कोच कन्हैया पाठक और मैनेजर हिमांशी राजपूत की दिन-रात की मेहनत और निष्ठा रही। इस दौरान डॉ. रीनेश मित्तल, आशीष जादौन, सचिन जोशी, शैलेंद्र सोनी, राहुल सक्सेना और हैप्पी शर्मा ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही दीपक कुमार, प्रतिभा जैन, कुलदीप सिंह, अयन्त राना, संतोष यादव, मनीष कुमार, नमन सिंह, आशीष वर्मा, मनोज सिसोदिया, पंकज, हिमांशु व आनंद पांडेय ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।