फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls showed their strength in Asmita Athletics League, won medals

Agra News: अस्मिता एथलेटिक्स लीग में बेटियों ने दिखाया दम, जीते पदक

Wed, 19 Nov 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in Asmita Athletics League, won medals
अस्मिता एथलेटिक्स लीग 
आगरा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से एक सौ पचास से अधिक एथलीट बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। स्पर्धा में 60 मीटर, 600 मीटर, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद. ट्रायथलॉन (ए,बी,सी), किड्स जैवलिन जैसी और विभिन्न स्पर्धाओं में बालिकाओं ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

60 मीटर बालिका वर्ग में तनीशा सिंह ने स्वर्ण पदक नंदनी ने रजत पदक और राधिका ने कांस्य पदक हासिल किया। 600 मीटर बालिका वर्ग में पलक चाहर ने स्वर्ण पदक, राधिका ने रजत पदक और मनीषा भारती ने कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो अंडर-16 वर्ग में सेना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गोला फेंक के 3 किलोग्राम बालिका वर्ग में चंचल कुमारी स्वर्ण पदक, लवी ने रजत पदक जीता। भाला फेंक अंडर-16 बालिका वर्ग में श्रीजी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऊंची कूद में कुमकुम ने स्वर्ण पदक, वंशिका राजवंशी ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 ट्रायथलॉन -ए- रिंकी स्वर्ण पदक, दियांशी रजत पदक और राधिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ट्रायथलॉन -बी- वनी कुमारी स्वर्ण पदक और अंकिता जैन रजत पदक और सोनम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ट्रायथलॉन -सी- कविता ने स्वर्ण पदक, शिवानी रजत पदक संजना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। किड्स जैवलिन में मानवी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अध्यक्ष एसवीएस राठौर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह भदोरिया ने अस्मिता एथलेटिक्स लीग के विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव नरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव गौरव वशिष्ठ और कोच कुशाल सिंह प्रतियोगिता में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed