फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl's body found near Nagla son

Agra News: नगला बेटा के पास मिला बालिका का शव

Tue, 20 Jun 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found near Nagla son
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बेटा के पास रजवहा में सोमवार की शाम एक करीब आठ वर्षीय बालिका का शव मिला। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा था। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बेटा के पास सोमवार की शाम जब कुछ ग्रामीण रजवहा के पास से होकर गुजरे तो एक बच्ची का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को बाहर निकलवाया। शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी। बालिका की उम्र करीब आठ साल के करीब बताई गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। लेकिन कोई भी बच्ची के बारे में जानकारी नहीं दे सका। बच्ची की जीभ बाहर निकली हुई थी। हत्या की आशंका भी लग रही है। पुलिस के अनुसार पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि पहचान नहीं होती तो 72 घंटे पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस अंतिम संस्कार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed