फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls and women should not tolerate violence, inform the police immediately

Agra News: हिंसा बर्दाश्त नहीं करें बालिकाएं और महिलाएं, तत्काल पुलिस को दें सूचना

Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Girls and women should not tolerate violence, inform the police immediately
कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बालिकाओं, महिलाओं व अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाएं और महिलाएं किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करें। वे तत्काल पुलिस को सूचना दें और रिपोर्ट दर्ज कराएं। महिलाएं भयमुक्त होकर रहें। उन्होंने आगाह किया कि झूठी रिपोर्ट दर्ज न कराएं। जांच में रिपोर्ट झूठी पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय एवं नगला खंजी में बुधवार को आयोजित ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि तमाम लोग जमीन के विवाद, मारपीट समेत अन्य मामलों में महिलाओं और बालिकाओं को आगे कर झूठे मुकदमे दर्ज करवा देते हैं। यह गलत है और झूठे मुकदमे लिखाने से सभी को बचना चाहिए। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझकर सावधानी पूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रील नहीं बनानी चाहिए। सोशल मीडिया पर बेवजह लिंक न खोलें। इससे साइबर हिंसा का शिकार होने से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ सही से संवाद बनाएं। बच्चों की भावनाओं को अभिभावक जरूरत समझें।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि साइबर हिंसा से बचाव समझदारी से किया जा सकता है। साइबर हिंसा के आए दिन ऐसे मामले प्रकाश में आते हैं जिनमें महिलाओं और बालिकाओं की असावधानी से मुश्किल खड़ी हो जाती है। हमें जागरूक रहना होगा। एसपी सौरभ दीक्षित ने भी सरकार के द्वारा संचालित की जा रहीं विभिन्न हेल्पलाइन के नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर कभी भी बालिकाएं, महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि सरकार के द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ बालिकाएं और महिलाएं लें। प्राचार्य डा. रानू शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन जागृति अभियान जन-जन तक जागरूकता का वाहक बन रहा है। शिक्षा के साथ सुरक्षा मिलने पर बालिकाएं शिक्षित होंगी और देश के निर्माण में भागीदार बनेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डा. रानू शर्मा ने एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शलभ माथुर व अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। संचालन सीओ अजीत चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed