{"_id":"5fb9ead08ebc3e9bb22082f2","slug":"girlfriend-and-boyfriend-murdered-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एक ही गांव के युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: एक ही गांव के युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Sun, 22 Nov 2020 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में रविवार की सुबह गांव पिपरौली के युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नजदीक पड़ा मिला। युवती के गले पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि गांव पिपरौली निवासी 19 वर्षीय पंकज पुत्र चंद्रपाल का शव पेड़ से लटका मिला है। जबकि गांव की 18 वर्षीय युवती का शव उसी पेड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय हो चुका था। 26 नवंबर को उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सुहागरात से पहले बोलेरो गाड़ी से दो दुल्हनें फरार, चंद घंटे पहले हुआ था 'चट मंगनी पट ब्याह'
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि दोनों की मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, गांव में युवक-युवती के शव मिलने के बाद तरह-तरह चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग ऑनर किलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक-युवती एक ही बिरादरी के थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतकों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।