दरिंदगी: पापा के एक्सीडेंट का झूठ बोल फंसाई युवती, फिर होटल में बारी-बारी लूटी आबरू; होमगार्ड का बेटा भी आरोपी
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि नोएडा के होटल में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में होमगार्ड का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा खंदौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में होमगार्ड का लड़का भी शामिल है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री 27 अगस्त को किसी काम से खंदौली के पड़ाव चौराहा पर गई थी। चौराहे पर गांव का ही होमगार्ड का लड़का हाकिम, आतिम और पड़ोसी गांव का अनिल मिल गया। आरोप है कि हाकिम ने युवती से कहा की उसके पिता हादसे मे घायल हो गए हैं। वह टेढ़ी बगिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर तीनों वहां से चल दिए। रास्ते मे आरोपियों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।
ये भी पढ़ें - होम स्टे की घिनौनी सच्चाई: देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी...; सच तलाश रही पुलिस
नोएडा के होटल में ले गए थे आरोपी
आरोप है कि आरोपी युवती को नोएडा एक होटल में लेकर गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 अगस्त को युवती किसी तरह उनको चकमा देकर होटल से भाग कर अपने घर आई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थाने पर जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने घटना की बावत अधिकारियों से शिकायत की। इस पर शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: बादशाह अकबर के समय में कैसे नापी जाती थी जमीन? जानें जरीब के बारे में; सीकरी में शुरू हुई थी ये प्रणाली
दर्ज किया गया मुकदमा
थाना प्रभारी खंदौली नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - Gynae Workshop: देर से शादी करने के नुकसान, 29 की उम्र में बच्चा होने से बढ़ रही परेशानी; ये कहते हैं चिकित्सक