{"_id":"63820fdd434fda521f7c0f92","slug":"girl-students-cried-on-shifting-of-primary-school-to-another-place-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट करने पर फूट-फूटकर रोईं छात्राएं, बोलीं- वहां के बच्चे हमें चिढ़ाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट करने पर फूट-फूटकर रोईं छात्राएं, बोलीं- वहां के बच्चे हमें चिढ़ाते हैं
Sat, 26 Nov 2022 06:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:38 PM IST
सार
सीतानगर स्थित गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय को बेसिक शिक्षा विभाग ने चीनी का रोजा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं, लेकिन बच्चे वहां जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
छात्राएं फूट-फूटकर रोईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सीता नगर स्थित गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अब तीन किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाना होगा। उन्हें सड़क भी पार करनी पड़ेगी, जिससे परेशान अभिभावकों ने स्कूल शिफ्ट किए जाने का विरोध भी किया। विद्यार्थियों ने भी दूसरे स्कूल में जाने से मना किया, कुछ छात्राएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनका कहना है कि दूसरे स्कूल के बच्चे उन्हें चिढ़ाते हैं।
विज्ञापन
गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय में करीब 80 बच्चे पढ़ते हैं। लंबे समय से विद्यालय दान के भवन में चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस विद्यालय को चीनी का रोजा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करने के आदेश दिए। इस पर शुक्रवार को शिक्षक बच्चों को दूसरे स्कूल में ले गए। विद्यालय में काम चलने के कारण जैसे-तैसे बच्चों को बैठाया।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि बच्चों का दूसरे स्कूल में जाने का मन नहीं हैं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि जब वो नए स्कूल में गए तो वहां के बच्चों ने उन्हें चिढ़ाया। नए स्कूल में बैठने के लिए जगह भी नहीं है। एक बच्ची ने कहा कि उनके मम्मी-पापा उसे लेने नहीं आते हैं। अब वो अकेले सड़क कैसे पार करेगी। उन्हें डर लगता है।
विज्ञापन