{"_id":"60d0c9598ebc3e3068089a7f","slug":"girl-student-hanged-herself-in-yadav-nagar-mainpuri-news-agr4966605156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव नगर में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव नगर में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यादव नगर में बीटीसी कर चुकी एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मामले की कोई तहरीर नहीं दी है।
थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला अती निवासी सुरेंद्र सिंह वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर में रह रहे हैं। उनकी 22 वर्षीय पुत्री श्वेता सिंह बीटीसी कर चुकी थी। रविवार रात श्वेता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर परिजन श्वेता को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके खुदकुशी करने का कोई कारण नहीं बता सके। श्वेता की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
जिला अस्पताल से प्राप्त मीमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भानू प्रताप, इंस्पेक्टर कोतवाली।