{"_id":"67384d865a9f88cda50dd91a","slug":"girl-student-got-angry-took-dreadful-step-outcry-among-family-members-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल जाने की कहने पर भड़की छात्रा, उठाया इतना खौफनाक कदम...परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल जाने की कहने पर भड़की छात्रा, उठाया इतना खौफनाक कदम...परिजनों में मची चीख-पुकार
Sat, 16 Nov 2024 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:15 PM IST
सार
स्कूल जाने के लिए कहने पर छात्रा इस कदर गुस्सा हो गई कि कमरे में जाकर उसने अपनी जान दे दी। छात्रा की लाश देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला केला में छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा लैपटॉप पर गाना सुन रही थी। चाचा ने उससे स्कूल जाने के लिए कहा, इसी बात पर गुस्सा होकर छात्रा ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव नगला केला के निवाली राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी नातिन काजल कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। काजल सुबह-सुबह लैपटॉप पर गाना सुन रही थी। चाचा मनोज ने उससे गाने बंद कर स्कूल जाने के लिए कह दिया। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और कमरे में जाकर उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा की लाश साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। ये देख परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।