{"_id":"6109796bed313946f60c1e13","slug":"girl-student-commits-suicide-after-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में छात्रा खुदकुशी मामला: वीडियो वायरल होने पर की थी आत्महत्या, चौकी इंजार्च लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में छात्रा खुदकुशी मामला: वीडियो वायरल होने पर की थी आत्महत्या, चौकी इंजार्च लाइन हाजिर
Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
सार
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 15 जुलाई को कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इस घटना से वह काफी आहत थी। घटना का आरेापियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। छात्रा इस धमकी से बेहद डरी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा इलाके में छात्रा का आरोपियों ने छेड़छाड़ का वीडियो वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर छात्रा ने 17 दिन पहले दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में समय से कार्रवाई न होने पर मोहनपुरा के चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर दिया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 15 जुलाई को कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इस घटना से वह काफी आहत थी। घटना का आरेापियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। छात्रा इस धमकी से बेहद डरी हुई थी। 17 जुलाई को छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में उस समय कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। लेकिन तीन दिन पहले आरोपियों ने छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने इस वीडियो के आधार पर डॉ. प्रभात, रोहित, कौशलेंद्र, आकाश, अजय, ललित बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रभात, उसके पुत्र व एक अन्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि मोहनपुरा के वीडियो वायरल के मामले में मोहनपुरा चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर किया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस चौकी में लड़कों की हरकत: दरोगा की कुर्सी पर बैठ मेज पर रखे पैर, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल