{"_id":"600ed95d8ebc3e568250b76c","slug":"girl-sleeping-on-the-roadside-wearing-a-blanket-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में कंबल ओढ़कर सड़क किनारे सो रही थी युवती, पुलिस पहुंची तो सामने आया यह सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में कंबल ओढ़कर सड़क किनारे सो रही थी युवती, पुलिस पहुंची तो सामने आया यह सच
Mon, 25 Jan 2021 08:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे सो रही युवती
- फोटो : Twitter/@paras_naresh
आगरा में घर से नाराज होकर निकली एक युवती सड़क किनारे रहने लगी। रविवार रात को सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने युवती के बारे में पुलिस को ट्वीट कर दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में युवती से पूछताछ की गई। उसके घर को ढूंढ लिया गया। इसके बाद युवती को घर पहुंचा दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मोती महल में रविवार शाम को एक युवती एक दुकान के सामने कंबल ओढ़कर सो रही थी। युवती को इस तरह अकेला सोता देखकर लोग जुट गए। उन्होंने पूछताछ की कोशिश की, लेकिन युवती अपने बारे में कुछ नहीं बता रही थी। इस पर कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता नरेस पारस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर नरेश पारस वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती का फोटो खींचकर यूपी 112 के ट्विटर हैंडिल को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। साथ ही युवती को आश्रय दिलाने के लिए कहा। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग को भी ट्वीट किया। इसकी जानकारी पर यूपी 112 की पीआरवी आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
रात तकरीबन 11.30 बजे थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी पहुंचे। उन्होंने युवती से पूछताछ की। युवती ने अपना नाम बताया। कहा कि वह ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र की रहने वाली है। घर से निकल आई है। इस पर पुलिस उसे घर लेकर गई। परिजन बेटी की तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
घर से नाराज होकर गई थी युवती
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बातया कि परिजनों ने बताया कि युवती घर से नाराज होकर चार दिन पहले चली गई थी। इस पर उसकी तलाश कर रहे थे। वह घर के आसपास नहीं मिली। पहले भी इसी तरह घर से जा चुकी थी। इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
घर से नाराज होकर गई थी युवती
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बातया कि परिजनों ने बताया कि युवती घर से नाराज होकर चार दिन पहले चली गई थी। इस पर उसकी तलाश कर रहे थे। वह घर के आसपास नहीं मिली। पहले भी इसी तरह घर से जा चुकी थी। इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।