फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl's throat crushed brick face Retkr

युवती का गला रेतकर चेहरा ईंट से कुचला

Mon, 11 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 11 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
ताजगंज के गांव बुढ़ाना स्थित गढ़ी नवलियां में रविवार सुबह 20 वर्षीय युवती की बड़ी बेरहमी से गला काटकर हत्या करने के बाद चेहरा बुरी तरह ईंट से कुचल दिया गया। मौका ए वारदात पर संघर्ष होने के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्या से पहले उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया। उसके कपड़े भी फटे हुए मिले हैं। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शव भगवान सिंह के चरी के खेत में मिला। इससे 50 कदम की दूरी पर रेवती सिंह के खेत में काफी खून पड़ा था। इससे लग रहा है कि हत्या रेवती सिंह के खेत में की गई। इसके बाद शव भगवान सिंह के खेत में फेंका गया। इसका पता सुबह करीब नौ बजे तब लगा जब कुछ महिलाएं भगवान सिंह के खेत के पास से गुजर रही थीं। उन्हें युवती की लाश पड़ी दिखी तो सन्न रह गई। पुलिस का मानना है कि चेहरा ईंट से कुचले जाने के पीछे शव की पहचान छुपाने का मकसद रहा है। मौका ए वारदात पर काफी लोग पहुंच गए थे। इसके बावजूद शव की शनाख्त नहीं हो सकी। फील्ड युनिट ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी राजेश सिंह भी पहुंचे।  एफआईआर गांव के प्रधान रामगोपाल यादव ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 ) महरून कुर्ता, प्रिंटेड लेगी
 वह महरून कुर्ता और प्रिंटेड लेगी पहने हुए थी। बाएं पैर में दो बिछुए थे। कमर में काला धागा था। एक पैर की चप्पल नहीं मिली है।
) बाएं हाथ पर लिखा था बगिरित
इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि हत्या सुबह ही हुई प्रतीत होती है। मौके से खून से सनी आधी ईंट कब्जे में ली गई है। युवती के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में बगिरित गुदा हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या-2
बाह में युवक की हत्या कर तेजाब से झुलसाया
बाह। थाना क्षेत्र के गांव किला में रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला दबाकर उसकी हत्या की गई। पहचान छुपाने के लिए शव को तेजाब से झुलसाया गया है। उसकी शनाख्त नहीं हो सकी है।  किला गांव में सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में एक युवक की लाश देखी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की उम्र तकरीबन 25-30 साल है। शव पर फफोले पड़े थे। युवक की गला दबाकर हत्या की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने तलाशी ली तो पेंट की जेब से जिस पर साईं बाबा के चमत्कार का पीले रंग का पर्चा निकला। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई है।


हत्या-3
 फतेहाबाद में नदी के किनारे मिला युवक का शव
फतेहाबाद। गांव शंकरपुर घाट के पास रविवार सुबह युवक की लाश मिली। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार सुबह शंकरपुर घाट के पास कुछ पशु चराने गए युवकों ने पुल के नीचे एक युवक की लाश देखी। वह नीली जींस और काली शर्ट पहने था। उसकी बांह पर रिंकू नाम गुदा हुआ है। ग्राम धारापुरा निवासी चौकीदार रामशंकर ने पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed