{"_id":"60f70b1f8ebc3e6d3d2c84f0","slug":"girl-raped-aligarh-referred-kasganj-news-agr500622191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने मक्का के खेत में दुष्कर्म किया। एसपी और सीओ ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। पीड़िता के परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुष्कर्म की वारदात सोमवार को हुई। बालिका खेत में बकरी चराने गई थी। इसी बीच गांव का ही एक किशोर वहां पहुंच गया और बालिका के साथ मक्के के खेत में दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर दूसरे खेत पर कार्य कर रही मां पहुंच गई। मां का आरोप है कि तब तक आरोपी मौके से भाग गया। बालिका की हालत खराब थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से गंभीर स्थिति में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी पर एसपी मनोज सोनकर, सीओ पटियाली दीप कुमार पंत मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का उपचार चल रहा है। - मनोज सोनकर, एसपी