फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl murdered in vrindavan

मथुरा: वृंदावन में अलीगढ़ से नौकरी करने आई युवती की हत्या, एनजीओ संचालक गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

  • परिजनों का आरोप- एनजीओ संचालक ने ब्लैकमेल कर जबरन की थी युवती से शादी, आरोपी के खिलाफ दी हत्या की तहरीर

विज्ञापन
girl murdered in vrindavan
डॉली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती अलीगढ़ की रहने वाली थी। यहां एक एनजीओ में काम करती थी। हत्या का आरोप एनजीओ संचालक पर है। मृतका के परिजनों ने उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। युवती के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। इससे आशंका है कि उसे बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अलीगढ़ जिले के गांव बहादुरपुर (थाना अकबराबाद) निवासी डॉली पुत्री सुरेश बघेल का एनजीओ संचालक सुयश त्रिपाठी से करीब तीन माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। सुयश महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है। वह यहां द केयर फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाता है। रमणरेती स्थित कृष्ण बलराम रेजीडेंसी में रहता है। 
विज्ञापन


गंभीर घायल युवती को लेकर अस्पताल पहुंचा था एनजीओ संचालक 
आरोप है कि गुरुवार को सुयश और डॉली में झगड़ा हुआ। इस दौरान सुयश ने डॉली के साथ मारपीट कर गला दबा दिया। देर शाम वह गंभीर घायल डॉली को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। युवती के शरीर पर चोटों के निशान देखकर अस्पताल कर्मियों ने मामला संदिग्ध होने पर कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुयश को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर डॉली के परिजन वृंदावन पहुंच गए। मृतका की मां उर्मिला ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते डॉली पढ़ाई के साथ यहां नौकरी कर रही थी। डॉली ने बताया था कि सुयश ने उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन शादी कर ली है। मां ने सुयश पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। 

इस मामले में प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद का कहना है कि युवती की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत की सही वजह पता चल सकेगी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed