{"_id":"5bb7a274867a55353a1ca40d","slug":"girl-molested-by-abvp-workers-in-classroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के पदाधिकारियों ने क्लासरूम में छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने क्लासरूम में छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो पदाधिकारियों पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि एबीवीपी पदाधिकारियों ने क्लास में आकर एक छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी और उसे सोशल मीडिया पर भी बदनाम करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
छात्रा का आरोप है कि तीन अक्तूबर को वो क्लास में थी। तभी एबीवीपी विभाग संयोजक धीरज शर्मा और रविकांत सूर्यवंशी आए। उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गालीगलौज की और विश्वविद्यालय नहीं आने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को एनएसयूआई के पदाधिकारी छात्रा को थाना लेकर आए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।