फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl molested, beaten up for protesting

Agra News: युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Sat, 29 Jul 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girl molested, beaten up for protesting
सहावर। क्षेत्र के एक ग्राम में खेत गई युवती के संग छेड़खानी की गई। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके संग मारपीट की। घटना के बाबत युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि बीते 28 जुलाई को उसकी पुत्री शौच के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव का निवासी अजीत उसे रास्ते में मिल गया। उसने युवती से छेड़खानी की। जब युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके संग मारपीट की। युवती की चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घर लौटकर युवती ने परिवार के सदस्यों को घटना से अवगत कराया। पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता का आरोप है कि आरोपी युवक फोन कॉल कर उनकी पुत्री को परेशान करता है। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed