{"_id":"62f0d72d13dd9e2bb3649684","slug":"girl-missing-from-hospital-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: अस्पताल से बच्ची गायब होने से मचा हड़कंप, इस हालत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: अस्पताल से बच्ची गायब होने से मचा हड़कंप, इस हालत में मिली
Mon, 08 Aug 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:58 PM IST
सार
चौराहों पर लगे स्पीकरों की मदद ली गई। कुछ देर बाद बच्ची किसी राहगीर को रोते हुए मिली, तो उसने बच्ची को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां ओपीडी की लंबी लाइन में पर्चा बनवाने के लिए लगी महिला की बच्ची गायब हो गई। बच्ची के वहां ने देख महिला के होश उड़ गए। वह जोर-जोर से रोने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई। चौराहों पर लगे स्पीकरों की मदद ली गई। कुछ देर बाद बच्ची किसी राहगीर को रोते हुए मिली, तो उसने बच्ची को पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली।
जिले के कपावली निवासी बसंत उपाध्याय की चार साल की बेटी अविका बीमार है। उसकी मां रश्मि उपाध्याय बच्ची को दिखाने के लिए जिला अस्पताल लाई थी। सोमवार को साढ़े 10 बजे बच्ची पर्चा काउंटर से गायब हो गई।
महिला ने पर्चा बनवाने के बाद देखा, तो बेटी को गायब देख चीख-पुकार मचा दी। पुलिस ने आकर जानकारी ली। इसी दौरान बच्ची गायब होने का एनाउंसमेंट नगर निगम के चौराहों पर लगे स्पीकरों से कराया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बच्ची को किसी ने पुलिस को सौंपा। पुलिस बच्ची को लेकर नगर निगम पहुंची। वहीं जिला अस्पताल से चौकी सुभाष तिराहे पर पहुंचे परिजनों को पुलिस निगम लेकर आई। बेटी को सकुशल देख मां रश्मि ने राहत की सांस ली।