{"_id":"5d6d4a528ebc3e01376a7eb0","slug":"girl-loved-through-vivo-app-lover-escaped-after-sexual-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः एप के जरिए युवती को हुआ प्यार, नशीला पदार्थ खिलाकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः एप के जरिए युवती को हुआ प्यार, नशीला पदार्थ खिलाकर युवक फरार
Tue, 03 Sep 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवो एप के जरिए प्यार करना युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी प्रेमी शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवक उसे कानपुर स्टेशन पर नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी, आभूषण लेकर फरार हो गया।
बनारस की रहने वाली युवती का कहना है कि उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। वह किराए के मकान में रहकर बनारस में ही वी मार्ट में नौकरी कर गुजर बसर कर रही थी।
डेढ़ साल पहले उसकी आगरा के नालंदा टाउन निवासी करन खुराना से वीवो एप के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। बाद में दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। युवक ने उसको अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर अपने साथ आगरा ले आया।

युवती ने बताया कि उसकी 24 जून 2019 को शादी होनी थी लेकिन प्रेमी के लिए उसने शादी से मना कर दिया। डेढ़ साल से वह पत्नी की तरह उसके साथ रह रही थी। कुछ दिन बाद युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिंदगी बरबाद होती देख युवती शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराने थाना ताजगंज पहुंच गई।
जानकारी होने पर युवक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गया और उसे समझा बुझाकर वापस अपने साथ ले आया। वह उसे अलग रहने की बात कहते हुए धोखे से अपने साथ कानपुर ले गया। जहां रविवार देर शाम उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और पास रखे सोने, चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया।
रविवार रात्रि को जब उसे होश आया तो वह प्रेमी को न पाकर परेशान हो गई। सोमवार सुबह युवती बिना टिकट गोमती एक्सप्रेस से टूंडला पहुंची। जहां उसने अपनी आप-बीती यात्रियों को बताई। बिना मुकदमा दर्ज कराए ही युवती आगरा के लिए रवाना हो गई।