फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl kidnapped after befriending her on Instagram

Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया अगवा

Sat, 05 Oct 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped after befriending her on Instagram
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती करके आरोपी उसे अगवा कर ले गया। इस मामले में युवती की मां ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।क्षेत्र के एक मोहल्ला से 3 अक्तूबर की दोपहर एक युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश उसकी सहेलियों के यहां व रिश्तेदारी में की। बाद में पता लगा कि युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने वाला युवक सुमित निवासी मोहल्ला नाथूराम गली खेड़िया अगवा कर ले गया है। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से युवती को वापस भेजने की बात कही लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही युवती की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed