{"_id":"641c4c366beef4ad9c0659e3","slug":"girl-hanged-herself-after-the-marriage-was-fixed-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: शादी तय होते ही तनाव में आई युवती, उठाया खौफनाक कदम; लाश देख कांप गया मां-बाप का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: शादी तय होते ही तनाव में आई युवती, उठाया खौफनाक कदम; लाश देख कांप गया मां-बाप का कलेजा
Thu, 23 Mar 2023 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:25 PM IST
सार
युवती की शादी एक सप्ताह पहले ही तय हुई थी। घर में खुशियां थीं। इस बीच माता-पिता एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से युवती ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात युवती ने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। इसके बाद परिजन ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम कराया। एक सप्ताह पहले ही उसकी शादी तय की गई थी।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: साली को छेड़ रहा था शोहदा, जीजा को हीरो बनना पड़ा भारी; किया ऐसा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चार भाइयों की थी इकलौती बहन
गांव नगला श्याम निवासी देवदत्त सिंह की बेटी पूजा (20) ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पिता ने बताया कि चार बेटा और एक बेटी थी। उसने कहा कि पत्नी अनार देवी के साथ वो अपने साढ़ू जुगेंद्र सिंह निवासी गांव कुनैठा थाना बागवाला के घर बुधवार को गए थे। वहां देवी जागरण आयोजित किया गया था। रात में बेटी ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: साली को छेड़ रहा था शोहदा, जीजा को हीरो बनना पड़ा भारी; किया ऐसा हाल
विज्ञापन