फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law beaten up for opposing molestation with sister-in-law

Mainpuri: साली को छेड़ रहा था शोहदा, जीजा को हीरो बनना पड़ा भारी; किया ऐसा हाल

Thu, 23 Mar 2023 05:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 05:41 PM IST
सार

पत्नी की बहन (साली) को एक शोहदा काफी दिन से परेशान कर रहा था। साली ने इसकी शिकायत जीजा से की, जिसके बाद जीजा ने शोहदे को सबक सिखाना चाहा, लेकिन चाल उल्टी ही पड़ गई। 
 

विज्ञापन
Brother-in-law beaten up for opposing molestation with sister-in-law
मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मैनपुरी के गांव मांझ में साली से फोन पर बात करने की मना करने पर खिसियाए शोहदे ने युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां का है मामला

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझ निवासी धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को गांव निवासी गोविंद से बात की। उस से कहा कि वह उसकी साली को फोन न किया करे। इस बात पर आरोपी खिसिया गया और गाली गलौज करने लगा। उसने ईश्वर दयाल और अपने भाई गोपाल को बुलाने के बाद उसको लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। उसे पिटता देख जब पिता नेकराम बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: टूर पैकेज से लेकर सामान की खरीद तक में ठगे जा रहे पर्यटक, ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर सक्रिय हैं ठग
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी 

 इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। गोविंद, उसके भाई गोपाल व ईश्वर दयाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed