फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl gone with maternal uncle on news of father accident photos found after eight months died while alive

UP: पापा के एक्सीडेंट की खबर पर मामा के साथ गई थी युवती, आठ माह बाद मिले ऐसे फोटो...जीते जी मर गई वो

Fri, 02 Aug 2024 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

आगरा में रिश्ते के मामा ने युवती के साथ घिनौनी करतूत की। इस घटना के बाद युवती सदमे में है। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिए। जिसके बाद मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
girl gone with maternal uncle on news of father accident photos found after eight months died while alive
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवती के साथ जो कुछ हुआ, उसकी वजह से वो गहरे सदमे में है। युवती एक कॉलेज की छात्रा है। आठ महीने पहले उसके पास रिश्ते का मामा आया था। युवती के पिता का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ घिनौनी करतूत की। इतना ही नहीं उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इन अश्लील फोटो को आठ महीने बाद परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया। ये फोटो जब परिवार के लोगों ने देखे तो उनके होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

पीड़ित युवती सिंकदरा क्षेत्र की रहने वाली है। न्यू आगरा स्थित शिक्षिण संस्थान में इंजीनियरिंग की छात्रा है। ताऊ की ससुराल फतेहपुर सीकरी में है। जहां पर मोहित नाम का युवक रहता है। आरोपी युवक रिश्ते में उसका मामा लगता है। इस कारण उसका आए दिन घर पर आना जाना था। 15 दिसंबर 2023 को वह कॉलेज में थी। छुट्टी के समय मोहित एक्टिवा से कॉलेज आया। उसने कहा कि तुम्हारे पिता का फतेहपुर सीकरी में एक्सीडेंट हो गया है। उनकी जान खतरे में है। जल्दी मेरे साथ चलो। एक्सीड़ें की सुनकर वो घबरा गई और मोहित के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फतेहपुर सीकरी के लिए निकल गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसे जोधाबाई महल के पीछे ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मुंह पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद फतेहपुर सीकरी के एक होटल में ले गया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की किसी को भी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में वो उसे घर के पास छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन

साजिश के तहत मोहित ने डेढ़ साल पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था, जिसमें उसके परिवार के कई लोगों को जोड़ रखा था। मोहित कई बार अलग-अलग नंबर से फोन कर उसे परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर उसे धमकी देता था। जब बात नहीं मानी तो दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिए। 

व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो जब घरवालों ने देखे तो उनके होश उड़ गए। वे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उल्टा उन्हें ही धमका दिया गया। मामले में एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed