फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Friend beaten Married lover's wife gave such threats victim is still in shock

UP: शादीशुदा प्रेमी की पत्नी को घर में घुसकर पीटा, फिर प्रेमिका ने दी ऐसी धमकी...अब तक सदमे में पीड़िता

Tue, 14 May 2024 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 02:11 PM IST
सार

प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची। उसने प्रेमी की पत्नी को दबोच लिया। इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की। जाते-जाते ऐसी धमकी दे गई कि पीड़िता सदमे में हैं। उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
Girl Friend beaten Married lover's wife gave such threats victim is still in shock
woman demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज की एक बस्ती में पति की प्रेमिका ने अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। मामले में पत्नी ने पति की प्रेमिका सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। घटना की बस्ती में दिनभर चर्चा होती रही।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक बस्ती में सात मई की सुबह एक महिला के पति की प्रेमिका अपने दो युवक साथियों के साथ महिला के घर में घुस आए। प्रेमिका ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने महिला को बचाया। महिला गंभीर घायल हो गई। 
विज्ञापन


प्रेमिका ने महिला को अपने पति को तलाक देने के लिए भी धमकाया। उसने पत्नी को तलाक नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। महिला ने प्रेमिका और अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रेमिका सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना बस्ती के अंदर चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed