फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl found hanging out late at night with lesbian girlfriend

कन्नौज से समलैंगिक प्रेमिका से मिलने आई युवती

Mon, 18 Jul 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girl found hanging out late at night with lesbian girlfriend
मैनपुरी। समलैंगिक युवतियों को पुलिस ने देररात सड़क पर घूमते देखा तो रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेमी बनी युवती के अपहरण का केस कन्नौज में दर्ज है। दोनों युवतियां साथ रहने पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कन्नौज निवासी युवती पहुंची और एक घर में मौजूद युवती को अपने साथ लेकर निकल गई घूमने। पुलिस ने रात में दो युवतियों को संदिग्ध परिस्थिति में देखा तो रोक कर पूछताछ की। कन्नौज निवासी युवती ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से उसकी मुलाकात मेले में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल चुकी है। वह एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी गुजारना चाहते हैं। जब कन्नौज पुलिस से जानकारी की तब पता चला कि युवती के अपहरण का मामला पिता द्वारा दर्ज कराया गया है। रविवार की सुबह कन्नौज पुलिस भी कोतवाली आ गई। पुलिस उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए कन्नौज ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला कन्नौज में दर्ज था, उसे वहां की पुलिस की सुपुदर्गी में दिया गया है।
विज्ञापन

पुरुषों जैसा बनाया हुलिया
कन्नौज से आई युवती ने अपना हुलिया भी पुरुषों जैसा बना रखा है। जींस की पैंट व शर्ट पहने युवती मैनपुरी निवासी समलैंगिक प्रेमिका के हाथ में हाथ डाले बेझिझक बात कर रही थी। साथी युवती का पहनावा आम लड़कियों की तरह है। बातचीत के दौरान दोनों प्रेमी-प्रेमिका की तरह की पेश आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पर लगाए आरोप
कन्नौज की युवती ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि पिता उसका यौन शोषण करते हैं। वह घर पर नहीं रहना चाहती। बताया कि पिता ने उसे नाबालिग बताकर मुकदमा दर्ज कराया है जबकि वह बालिग है और अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed