फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl found after four months young man had taken her to Ghaziabad Police caught

Agra: चार महीने बाद मिली किशोरी, गाजियाबाद ले गया था युवक; पुलिस ने अरतौनी के पास से पकड़ा

Fri, 26 Jan 2024 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 08:08 AM IST
सार

किशोरी को युगव बहला-फुसलाकर अपने संग ले गया। पीड़ित मां लगातार पुलिस के चक्कर लगा रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो पीड़िता की आवाज बनकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई।
 

विज्ञापन
Girl found after four months young man had taken her to Ghaziabad Police caught
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से चार महीने पहले बहला-फुसलाकर अगवा कर 15 वर्षीय किशोरी को युवक गाजियाबाद ले गया था। वह उसे अपने साथ रख रहा था। पुलिस ने दबिश दी। इस पर भाग निकला। चार दिन पहले अरतौनी के पास से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी को परिजन के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। पीड़ित परिवार की आवाज को अधिकारियों तक पहुंचाया था। बेटी के मिलने पर मां ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। मामले में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह 19 सितंबर 2023 को फैक्टरी में काम करने गई थीं। घर में 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गई थीं। शाम को मां घर आईं तो बेटी नहीं मिली। इस पर उसकी तलाश की। उन्हें पता चला कि बेटी को राधा नगर में रहने वाला शुभम गौतम उर्फ अक्कू ले गया है। वह मूलरूप से कासगंज का रहने वाला है। काॅलोनी में रहकर काम करता था। बाद में गाजियाबाद में चला गया। महिला की बेटी को बहला-फुसला कर ले गया।
विज्ञापन


बेटी की बरामदगी के लिए मां ने थाना सिकंदरा के कई चक्कर लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता जिया प्रेम चौधरी के साथ अधिकारियों से भी मिलने गईं। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर यह हुआ कि पुलिस की एक टीम लगी। पुलिस को पता चला कि युवक किशोरी को लेकर गाजियाबाद में रह रहा है। इस पर एक टीम पहुंच गई। बाद में पुलिस के आने पर अक्कू किशोरी को लेकर आगरा आ गया। 4 दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि किशोरी ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। मगर, वह नाबालिग है। इस कारण उसके बयान की कोई अहमियत नहीं है। उसे परिजन के सुपुर्द किया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पीड़ित परिवार और सामाजिक कार्यकर्ता जिया प्रेम चौधरी ने बेटी की बरामदगी के लिए आवाज उठाने पर अमर उजाला को धन्यवाद दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed