{"_id":"5f00394c8ebc3e431204a83b","slug":"girl-filed-complaint-against-young-man-for-religion-conversion-and-harassment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कराकर युवती से की शादी, दो दिन बाद पति ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कराकर युवती से की शादी, दो दिन बाद पति ने घर से निकाला
Sat, 04 Jul 2020 01:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती ने शहीद नगर के युवक पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन भी कराया। शुक्रवार को बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदर थाने पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आश्वासन देकर युवती को घर भेजा।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, उसकी शादी आठ साल पहले कानपुर के युवक से हुई थी। पति ने दहेज के लिए उसे निकाल दिया था। वो मायके में रह रही थी। वर्ष 2015 में घर के सामने सैलून पर काम करने वाले दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी का वादा कर वो उसका शोषण करने लगा। दो बार उसका गर्भपात कराया। वर्ष 2017 में युवक ने अलग मकान के लिए उससे 55 हजार रुपये और सोने के जेवरात ले लिए। बाद में उसे पता चला कि वो सऊदी अरब चला गया है। युवक के परिजनों से मिली तो उन्होंने मारपीट कर भगा दिया। डेढ़ साल पहले उसके एक और बच्चा हुआ।
विज्ञापन
21 जून को कराई शादी
आठ महीने पहले युवक वापस आया तो वो बच्चे को लेकर उससे मिलने गई। आरोप है कि युवक के घरवालों ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर 21 जून को उससे शादी करा दी। 23 जून को दहेज कम देने की कहकर घर से निकाल दिया। अब दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शहीद नगर पुलिस चौकी पर शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों परिवार के लोगों को बुलाया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों परिवार के लोगों को बुलाया गया है।