{"_id":"620e9098c5c7875992126357","slug":"girl-died-in-road-accident-kasganj-news-agr524652323","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आकर मासूम बालिका की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आकर मासूम बालिका की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मासूम बालिका की मौत के बाद विलाप करते मासूम के परिजन।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम नगला चिना में घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहीं दो बहनें बोलेरो की चपेट में आ गईं। हादसे में एक मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार आस्था (3) पुत्री रामगोपाल हुईं। आस्था अपनी बहन निशा के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार बोलेरो वहां से गुजरी। उसकी चपेट में दोनों बहनें आ गईं। आस्था की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निशा गंभीर घायल हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन भी मौके आ पर गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल निशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भारती ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
कासगंज। सहावर क्षेत्र में भंडारा प्रसाद खाकर वापस आ रहे साइकिल सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गौरव (18) पुत्र अनेकपाल निवासी दीपपुर बुधवार की देर शाम पड़ोस के गांव तारापुर से भंडारे का प्रसाद खाकर साइकिल से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब अन्य लोगों ने घायल अवस्था में देखा तो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।