{"_id":"5ad8565e4f1c1b87028b5584","slug":"girl-died-in-kasganj-due-to-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः कच्चे मकान में लगी आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः कच्चे मकान में लगी आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
जलते अाशियाने
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में एक दिन पहले बुधवार को आग ने खूब तांडव मचाया था। आग के तांडव में 200 से ज्यादा परिवार बेघर हो थे। जबकि लाखों का नुकसान हुआ था।
गुरुवार को एक बार फिर आग का कहर ग्रामीणों को झेलना़ पड़ा। कच्चे मकान में आग लगने की वजह से उसमें जलकर एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
जबकि आग में करीब एक दर्जन से ज्यादा आवासीय और गैर अवासीय कच्चे मकान जलकर राख हो गए हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।

Trending Videos
बताया गया कि कासगंज के नगला करन गांव में गुरुवार को एक कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के अन्य मकान में भी फैल गई।
इन्हीं मकानों में से एक में रवि की बेटी डिपंल 7वर्ष भी थी। वह आग की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मालूम हो कि आग लगने की वजह से कई परिवार बेघर हो गए हैं।