फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl died by nimonia

निमोनिया से पीड़ित बालिका ने तोड़ा दम

Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
girl died by nimonia
मैनपुरी। सर्दी के मौसम में निमोनिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार की रात निमोनिया से पीड़ित नौ माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सर्दी बढ़ने के साथ सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। बड़ी संख्या में बच्चे सर्दी, जुकाम और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। परोंख निवासी धीरज कुमार की नौ माह की पुत्री जान्हवी को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। रविवार को डॉक्टरों ने उसे निमोनिया की दिक्कत बताई। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की रात हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से चार बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ ने सर्दी, जुकाम, निमोनिया और बुखार से पीड़ित 60 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

955 मरीजों को ओपीडी में दिया गया उपचार
मैनपुरी। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 480 महिला और 475 पुरुषों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराए गए। इनमें अधिकतर मरीज, सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस आदि की दिक्कत से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed