फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Dead Body Found In Farm Foubt Murdered After Sexual Abused

मक्का के खेत में युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 23 Jun 2020 04:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jun 2020 04:10 PM IST
सार

  • क्षत-विक्षत हालत में मिला युवती का शव
  • पुलिस ने शुरू की छानबीन

विज्ञापन
Girl Dead Body Found In Farm Foubt Murdered After Sexual Abused
खेत में युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में मक्का के खेतों में कुछ युवतियां कार्य कर रही थी। अचानक खेत में तेज दुर्गंध आई। इसके बाद युवतियों ने वहां जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। खेत में एक युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। 
विज्ञापन


युवतियां चीखते हुए खेत से भाग निकलीं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग भी मौके पर आ गए। खेत में शव होने की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने के प्रयास किए लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


कोख के सौदागरः पुलिस पूछताछ में गिरोह ने उगले 'राज', बताई दो साल की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा जसराना के मोहल्ला टीकतपुरा निवासी केके चौहान का खेत नगला राजे और नगला पीपल के बीच है। नगला पीपल निवासी प्रकाश सिंह बटाई पर खेती करने का कार्य करते हैं। मंगलवार की सुबह परिवार के साथ खेत में मक्का को तोड़ने का कार्य कर रहे थे।

कोख के सौदागर: यूपी से नेपाल तक फैला है अंतरराष्ट्रीय गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क

खेत में दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा तो चीख निकल गई। खेत में कार्य कर रही युवतियां खेत से चीखते हुए बाहर निकली। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

 

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेडा, कोततवाल अनूप कुमार भारतीय मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और खेत में मिले युवती के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव काफी पुराना होने के कारण क्षत विक्षत हो गया।

वहीं युवती के शव के पास ही उसके अंगवस्त्र मिलने पर लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने भी जनपद के थानों के साथ आसपास के जनपदों में सूचना भेजी है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। सीओ बलदेव सिंह खनेडा ने बताया मक्का के खेत में युवती का शव मिला है। शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

दुर्गंध के कारण लोग पास जाने में भी कतराते रहे
जसराना थाना क्षेत्र में मिला युवती का शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। वहीं शव से दुर्गंध आने के कारण कोई भी शव के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। बाद में पाढ़म क्षेत्र से दो युवक बुलाए गए। युवकों ने शव को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed