फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl creates ruckus at police station for live with her boyfriend in agra

प्यार के लिए बगावत: परिवार वालों ने लगाईं बंदिशें तो थाने पहुंच गई युवती, बोली- मुझे प्रेमी संग है रहना

Tue, 22 Mar 2022 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 10:56 AM IST
सार

आगरा में एक युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। युवती के परिवारवाले भी पहुंचे, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान हंगामा भी हुआ। 

विज्ञापन
girl creates ruckus at police station for live with her boyfriend in agra
सांकेतिक फोटो

विस्तार

आगरा में अल्पसंख्यक समुदाय की युवती ने गैर समुदाय के युवक से शादी के लिए परिवार से बगावत कर दी। परिवार वालों के बंदिश लगाने पर युवती सोमवार को थाने पहुंच गई। प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। परिजन भी पहुंच गए। उसे नाबालिग बताने लगे। मगर, युवती ने इनकार कर दिया। अब पुलिस युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की अल्पसंख्यक समुदाय की युवती के प्रेम संबंध गैर समुदाय के युवक से काफी समय से चल रहे थे। कुछ दिन पहले प्रेम संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। वह बेटी पर नजर रखने लगे। दो दिन पहले परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। इस पर युवती अपने प्रेमी के साथ शादी कर रहने की जिद करने लगी। 

विज्ञापन

युवती ने खुद को बताया बालिग

सोमवार को युवती थाने पहुंच गई। उसने कहा कि वह प्रेमी के संग रहना चाहती है। मगर, परिजन नहीं मान रहे हैं। बाद में परिजन भी थाने आ गए। उनका कहना था कि बेटी नाबालिग है। युवक ने उसे फंसाया है। मगर, युवती ने परिजनों की इस बात का भी खंडन कर दिया। वह खुद को बालिग बताने लगी। अपने कुछ शैक्षिक प्रमाण पत्र भी दिखाए। मामले की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उनका कहना था कि युवक और युवती बालिग हैं तो साथ रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्य देव शर्मा का कहना था कि युवती प्रेमी के साथ जाना चाहती है। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके प्रमाण पत्र भी देखे जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed