फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl could not understand intentions of security guards disgusting thing by entering house

भूखों को रोटी देना गुनाह: किशोरी न समझी सिक्योरिटी गार्डों के इरादे, घर में घुसकर घिनौना काम; वो चीखती रही...

Wed, 26 Feb 2025 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 01:00 PM IST
सार

किशोरी के क्या पता था कि जिन सिक्योरिटी गार्डों को वो रोटी दे रही है, वे ही उसके साथ घिनौना काम करेंगे। घर में घुसकर आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया। वो चीखती रही,  लेकिन दरिंदों को रहम भी न आया। 
 

विज्ञापन
girl could not understand intentions of security guards disgusting thing by entering house
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रोटी मांगने के बहाने घर में घुसकर दो सिक्योरिटी गार्ड सगे भाइयों ने 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की 6 वर्षीय बहन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। लोगों ने घर से ही दोनों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पीड़ित किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। वह किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार को वह काम पर गए थे। मां भी घरों में काम करने चली गईं। मंगलवार दोपहर 1 बजे किशोरी अपनी 6 साल की बहन को स्कूल से घर ला रही थी। रेलवे पुल के नीचे उन्हें 2 सिक्योरिटी गार्ड मिले। एक ने रोटी खिलाने को कहा। किशोरी ने मना कर दिया। अपने घर के लिए चल दी। दोनों पीछे आ गए। दरवाजे पर खड़ा हो गए। उन्हें देखकर किशोरी अंदर रोटी लेने चली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गार्ड कमरे में आ गए। किशोरी से पूछने लगे कि कौन-कौन रहता है। उसने माता-पिता के काम पर जाने के बारे बताया। यह सुनकर दोनों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने दुष्कर्म किया। बहन का शोर सुनकर छोटी बहन भी आ गई। घर में अजनबियों को देखकर बाहर की तरफ भाग गई। बाहर जाकर शोर मचा दिया। महिलाओं को घर में घुसे लोगों की जानकारी दी। शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने दोनों गार्ड को दबोच लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म से आक्रोशित लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्हें किसी तरह लोगों से छुड़ाकर ले आई।

 
विज्ञापन

किराये पर रहते हैं आरोपी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र कुमार दुबे और उसका भाई योगेंद्र कुमार दुबे बताया। दोनों नशे की हालत में थे। गांव पखना थाना मिढाकुर जिला फर्रूखाबाद के रहने वाले हैं। पदम प्राइड, सिकंदरा क्षेत्र स्थित तोमर सिक्याेरिटी एजेंसी में दो वर्ष से गार्ड की नाैकरी कर रहे हैं। उनकी ड्यूटी एक जगह पर नहीं थी। रोजाना उन्हें कहीं भेजा जाता था। सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास किराए पर रहते थे। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

 

छोटी बहन की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद से दोनों बहनें डरी हुई हैं। हालांकि पीड़िता की 6 वर्षीय बहन की सूझबूझ काम आई। रोटी के बहाने घर में घुसे दोनों आरोपी उसे बाहर निकालना चाहते थे। मगर, वो गई नहीं। कह दिया कि वह खाना खाएगी। मगर, उसे एक आरोपी रसोई में छोड़ आई। जब वह वापस आई तो गलत हरकत करते देख लिया। वह खतरे को देखकर बाहर भागी। पड़ोसी की आंटी को शोेर मचाकर बुला लिया। इस पर आरोपी पकड़े गए। उसकी इस सूझबूझ को सभी सराह रहे थे। वह पूरी बात लोगों को बता रही थी।


 

प्रभावी पैरवी कर एक महीने में पुलिस दिलाई सजा
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घर से वैज्ञानिक साक्ष्य मिल गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों के खिलाफ कई साक्ष्य मिल गए हैं। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। पुलिस सजा दिलाने में भी प्रभावी पैरवी करेगी। इसके लिए 30 दिन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed