फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl could not understand intentions of her fiance he turned out to be greedy Now my life is ruined

Agra: मंगेतर के इरादे न समझ सकी युवती, जिससे शादी करने के लिए थी उताबली...वो निकला लालची; अब तबाह हुई जिंदगी

Fri, 30 Aug 2024 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 03:46 PM IST
सार

युवती का जिस युवक से रिश्ता तय हुआ, वो ही लालची निकला। रिश्ता तय होने के बाद उसने युवती का शारीरिक शोषण किया। अब शादी में अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिश्ता जोड़ने से मना कर दिया है। 
 

विज्ञापन
girl could not understand intentions of her fiance he turned out to be greedy Now my life is ruined
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नारायच निवासी युवती का रोका 1.5 लाख रुपयों के साथ 23 जुलाई 2020 को अलीगढ़ के नगला पूसा निवासी सुनील कुमार पुत्र रामपाल सिंह के साथ हुआ था। रोके की रस्म के बाद सुनील युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ गाजियाबाद ले गया जहां उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। अब सुनील के परिवारीजन भी युवती के घरवालों से शादी करने के लिए इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

सुनील के घरवालों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को घर से निकाल दिया है। जानकारी करने पर युवक के घरवाले फ़ोन पर अभद्रता कर रहे हैं। साथ ही युवती की दूसरी शादी करवाने की बात बोल रहे हैं। रिश्ता तय होने पर ससुरालियों द्वारा दहेज की कोई डिमांड नहीं थी, पर अब अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। धोखे का शिकार हुई युवती ने थाने पर लिखित में प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में पुलिस की तरफ से कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed