{"_id":"5ad207de4f1c1b9f098b47e6","slug":"girl-committed-suicide-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में सबकी लाडली बेटी मां की इस बात से हुई इतनी नाराज कि दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सबकी लाडली बेटी मां की इस बात से हुई इतनी नाराज कि दे दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खुदकुशी कर ली। घटना के समय सभी परिजन घर के बाहर थे। घर वापस आने पर शव बरामद में लगे कुंडे पर लटकता मिला।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी आशीष राम कोतवाली क्षेत्र में ज्योंति तिराहा के पास एक टेंट की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार की शाम घर में पशु बांधने को लेकर उनकी पत्नी ने 16 वर्षीय पुत्री शीतल को डांट दिया।
इसके बाद किशोरी घर के अंदर चली गई। घर के सभी लोग बाहर थे, तभी किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर बरामदे में लगे कुंडे से फांसी लगा ली।

जब मां घर में आई तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई। जानकारी मिलने के बाद आशीष राम भी दौड़ते हुए घर आ गए। माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शीतल के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र व इकलौती पुत्री शीतल थी। वह पढ़ने में बेहद होशियार थी।
इस बार उसने 11वीं कक्षा में प्रवेश किया था। वह घर में भी सभी की लाडली थी। महज मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।