फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl committed suicide by hanging who Troubled by young man in Agra

Agra News: शोहदे से परेशान किशोरी फंदे से झूली, जबरन उससे दोस्ती करने का बना रहा था दबाव; घर जाकर करता परेशान

Mon, 05 Jun 2023 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

आगरा में शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  आरोपी जबरन उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। वह उसके घर जाकर भी परेशान करता था। 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging who Troubled by young man in Agra
थाना खंदौली, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की रात शोहदे से परेशान किशोरी फंदे से झूल गई। घर वालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी पर जबरन उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र की है। किशोरी के पिता मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। वह हलवाई हैं। किशोरी कक्षा 10 में पढ़ रही थी। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को थाना एका क्षेत्र के गांव दारोदा का रुकमेश परेशान करता था। आए दिन रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। आरोपी रुकमेश की हरकत से बेटी दहशत में आ गई थी। उसने परीक्षा छोड़ दी। इस पर वो गांव छोड़कर खंदौली में आकर रहने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेःं- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मगर, रुकमेश ने घर का पता कर लिया। वो यहां आकर भी बेटी को परेशान करने लगा। दोस्ती का दबाव डाल रहा था। इससे बेटी परेशान थी। शनिवार रात को बेटी ने दरवाजे पर लगी ग्रिल से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतका के भाई ने रुकमेश के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी रुकमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह भी पढ़ेःं- बेटे की हत्या करके थाने पहुंचा पिता; बोला-मार दिया है, उठा लाओ, मौके पर पहुंची पुलिस तो दृश्य देख रह गई

धमकी से दहशत में थी

परिजन ने बताया कि किशोरी के पिता और भाई दिल्ली में हलवाई का काम करने जाते थे। शनिवार को भी गए थे। शाम को मां और भाभी काम से कहीं गई थीं। वह लौटकर आईं तो किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। तब पुलिस को सूचना दी। मां ने पुलिस को बताया कि युवक फोन करके बेटी को धमकी दे रहा था। इससे वो दहशत में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed