फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl committed suicide by drinking acid in Agra

आगरा: शोहदे की छींटाकशी से परेशान 12वीं की छात्रा ने तेजाब पीकर दी जान, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 02:33 PM IST
सार

आगरा में एक युवती ने तेजाब पीकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक उसे परेशान कर रहा था। उसे 15 दिन पहले ले गया था। तब पुलिस शिकायत करने पर वापस ले आया था। इसके बाद से आरोपी के घरवाले ताने मार रहे थे। इससे युवती ने परेशान होकर गुरुवार को तेजाब पी लिया। शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
girl committed suicide by drinking acid in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में इंटरमीडिट की 19 वर्षीय छात्रा ने घर में तेजाब पीकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि गांव का युवक टीटू छींटाकशी करता था। युवती का परिवार मूलरूप से लोहामंडी क्षेत्र का रहने वाला है। मगर, छह महीने से मकान लेकर मलपुरा के एक गांव में रह रहे हैं। युवती 12वीं की छात्रा थी। 

विज्ञापन


युवती की मां और भाई का आरोप है कि गांव का टीटू काफी समय से परेशान करता था। उसके पिता चंद्रभान और दोस्त विजय भी छींटाकशी करते थे। बृहस्पतिवार शाम को तकरीबन छह बजे बिजली नहीं आ रही थी। इस पर परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। युवती ने घर के अंदर तेजाब पी लिया। 
विज्ञापन


उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से एसएन रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर टीटू, चंद्रभान और विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चंद्रभान और विजय गिरफ्तार कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती बहन की जान
मृतका के भाई ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करती तो आज मेरी बहन जिंदा होती। पुलिस के पास दो बार गए थे। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। दूसरी बार जाने पर सिपाही ने अपना नंबर देकर घर भेज दिया। भाई के आरोप पर एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने जांच की बात कही है। 

युवती चार भाई और पांच बहन में सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। बड़े भाई ने बताया कि 27 अगस्त को आरोपी टीटू बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस पर वो थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे। वहां पर टीटू के परिजन भी आ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें थाने में ही बैठाया। 

उनसे कहा कि पहले युवती और युवक को बरामद कराएं। तब जाने दिया जाएगा। युवक अपने जीजा के घर गया था। वह बहन को लेकर आ गया। पुलिस ने बहन को उनके सुपुर्द कर दिया। टीटू को उसके घरवालों के साथ भेज दिया। तब पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

घर जाने के बाद टीटू के परिवार के लोग छींटाकशी कर रहे थे। वह ताने मारने में लगे थे। इससे बहन परेशान हो गई थी। इस पर दूसरे दिन थाने आकर शिकायत की। वहां पर एक सिपाही मिला। उसने कहा कि वह कार्रवाई कर देंगे। इसके लिए थाने आने की जरूरत नहीं है। अपना नंबर दे दिया। 

उन्होंने कहा कि कोई परेशान करे तो कॉल करके बता देना। इस कारण घर वापस आ गए। बहन को लगा कि उसकी वजह से परिजन परेशान हो रहे हैं। वह तनाव में आ गई और तेजाब पी लिया। एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर, थाने पर शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की गई होगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लिखकर दिया था, रिश्तेदारी में चली गई थी बेटी
मलपुरा पुलिस का कहना है कि परिजन बेटी की बरामदगी के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे। मां की ओर से लिखकर दिया था कि बेटी रिश्तेदारी में चली गई थी। वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद मां बेटी को साथ लेकर चली गई थी। युवक के परिजन भी खुद ही थाने पर आए थे। 

उन्होंने बेटे के लापता होने के बारे में बताया था। इस पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें युवती का नंबर निकला। बाद में युवती के घरवाले भी आ गए। युवक जिन लोगों से बात कर रहा था, उनसे बात की। उसे लाने के लिए दबाव बनाया। इस पर युवक आ गया।

गांव में तनाव की स्थिति
गांव में पीड़ित परिवार और आरोपी परिवार आसपास ही रहते हैं। घटना के बाद से दोनों परिवार में तनाव की स्थिति है। इसको देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर, पुलिस शनिवार को परिजनों से बात करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed