फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Child Thrown into Farm

संवेदनहीनता: जन्म लेते ही बिटिया को मरने के लिए भूसे में फेंक गए 'जालिम'

Sun, 15 Mar 2020 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Mar 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Girl Child Thrown into Farm
लेडी लायल अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में कदम रखते ही एक बिटिया को मरने के लिए भूसे में फेंक दिया गया। मां की गोद के लिए रो रही बेटी की आवाज सुनकर एक महिला आ गई। उसने न सिर्फ बेटी को दुलारा, बल्कि अस्पताल भी पहुंचा दिया। बाद में गोद लेने के लिए भी आतुर हो गई।
विज्ञापन


यह मामला है गांव महुआ खेड़ा का है। एक खेत में भूसे की कोठरी बनी थी। शनिवार सुबह गांव की रहने वाली रजनी भूसा लेने आई थी। तभी उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची खून से लथपथ थी।
विज्ञापन


इससे आशंका है कि उसे पैदा होने के कुछ देर बाद ही यहां लाकर फेंक दिया गया। रजनी ने अपने पति को बताया। इसके बाद अस्पताल ले गई। मगर, उसे भर्ती नहीं किया गया। सूचना पर पुलिस आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को लेडी लायल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा भी आ गईं। उन्होंने बच्ची का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बच्ची की तबीयत खराब है।

उसका वजन भी कम है। उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी देखभाल की जा रही है। आशंका है कि बच्ची को गांव के ही किसी व्यक्ति ने भूसे में रखा था। इसके बारे में पता किया जाएगा।

महिला बोली, मुझे गोद दे दो 
रजनी के कोई संतान नहीं है। जब उसे बच्ची मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह उसे गोद लेना चाहती थी। अस्पताल में भर्ती नहीं करने पर उसने पुलिस को बताया। मगर, उसे यह नहीं पता था कि पुलिस बच्ची को दूसरे अस्पताल में ले जाएगी। फिर बच्ची को उसे गोद नहीं दिया जाएगा। वह बार-बार उसे गोद लेने की कह रही थी। मगर, कानूनी प्रक्रिया बिना उसे गोद नहीं दिया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed