फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl broke relationship by sending obscene photos of her friend to her fiance In Agra

UP: पूर्व प्रेमी से लिए सहेली के अश्लील फोटो, उसके मंगेतर को भेजा; टूट गया रिश्ता

Tue, 17 Oct 2023 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 12:12 AM IST
सार

आगरा में पूर्व प्रेमी से सहेली के अश्लील फोटो लेकर युवती के मंगेतर को भेज दिया। पोटो देखकर मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया।

विज्ञापन
girl broke relationship by sending obscene photos of her friend to her fiance In Agra
मंगेतर को भेजे सहेली के अश्लील फोटो

विस्तार

ताजनगरी आगरा में युवती ने अपनी सहेली के अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसकी जानकारी होने पर सहेली ने युवती के परिजन से शिकायत की। इस पर उसके फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने सहेली व उसके परिजन सहित सात लोगों के विरुद्ध थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेम संबंध वीरेंद्र नामक युवक से थे। प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। वीरेंद्र ने ये फोटो उसकी सहेली रजनी और उसके पति को भेज दिए। छह महीने पहले पीड़िता की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसकी जानकारी सहेली रजनी और उसके पति भूपेंद्र को हो गई। इस पर रजनी ने उसके अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फोटो को देखने के बाद लड़केवालों ने रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रजनी, उसके पति भूपेंद्र, प्रेमी वीरेंद्र समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

युवती का बनाया अश्लील वीडियो, किया वायरल

हरीपर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बेटी के परिचित अनुज का शादियों में वीडियोग्राफी बनाने का काम है। बेटी के दोस्त दुर्गेश ने उससे मुलाकात करवाई थी। इस दरम्यान दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच किसी वक्त आरोपी अनुज ने बेटी का अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed