फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl booked one lakh gold online on credit card in Agra

साइबर क्राइम: युवती ने ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन बुक किया एक लाख रुपये का सोना

Wed, 28 Apr 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Apr 2021 06:55 PM IST
सार

युवती ने बैंककर्मी बनकर युवक के मोबाइल पर कॉल किया। इसके बाद झांसे में लेकर उससे ओटीपी पता कर लिया। जब मोबाइल पर मैसेज आया तो युवक को ठगी का पता चला। 

विज्ञापन
Girl booked one lakh gold online on credit card in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने थाना सदर क्षेत्र के एक युवक से ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये का सोना ऑनलाइन बुक कर दिया। पहले एक युवती ने युवक को कॉल किया था। खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड शाखा का कर्मचारी बताया। क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ओटीपी पूछ लिया। पीड़ित ने पुलिस की मदद लेने में देर नहीं की। इसका फायदा यह हुआ कि साइबर सेल ने एक सप्ताह में रकम को ई-वालेट कंपनी की मदद से वापस करा दिया। 

विज्ञापन

  
थाना सदर के सैनिक विहार निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक युवती का कॉल आया। उसने कहा कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रही हूं। अपना नाम नेहा सिंह बताया। कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है। इस पर सीपीपी प्लान एक्टिवेट किया जा रहा है। इसके लिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी देनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर आने वाला रिफरेंस नंबर बताना होगा। 
विज्ञापन


इस पर दिलीप सिंह तैयार हो गए। उन्होंने जानकारी दे दी। उनके मोबाइल पर कुछ देर बाद ओटीपी आया। मगर, उनसे कहा गया कि यह रिफरेंस नंबर है। दिलीप सिंह समझ नहीं पाए। उन्होंने ओटीपी बता दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दिलीप सिंह ने मैसेज से पता चलने पर थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल से शिकायत की। उन्होंने साइबर सेल को तत्काल अवगत कराया। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि दिलीप सिंह के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एक लाख रुपये का सोना ऑनलाइन बुक किया गया है। 
 
ई-वॉलेट कंपनी से रुकवाया भुगतान 
साइबर सेल के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने की जानकारी 30 मिनट में ही मिल गई थी। इस पर ई-वॉलेट कंपनी से संपर्क किया गया। क्रेडिट कार्ड खाते से रकम ई-वॉलेट में ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद रकम को सोना बेचने वाली कंपनी के खाते में भेजी जानी थी। मगर, पुलिस ने रकम ई-वॉलेट से आगे नहीं जाने दी। इससे मंगलवार को रकम वापस हो गई। 

बैंक फोन करके नहीं लेता जानकारी
जिला साइबर सेल के एक्सपर्ट विजय तोमर ने बताया कि मोबाइल पर बैंक खाते, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए। कोई भी बैंक ग्राहकों को कॉल करके जानकारी नहीं लेता है। ओटीपी किसी भी अंजान व्यक्ति को फोन पर शेयर नहीं करना चाहिए। रिश्तेदार बताकर कोई खाते में रकम भेजने का झांसा देता है तो समझ जाएं साइबर अपराधी ठगी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed