फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl body found hanging on tree in Firozabad

फिरोजाबाद: जंगल में पेड़ पर लटका मिला बहन का शव, भाई ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 25 Jun 2021 06:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 06:18 PM IST
सार

बहन के शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे भाई ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद बहन उसके पास ही रहती थी। उसने किसी तरह के विवाद से इंकार किया है, लेकिन पत्नी के लापता होने के कारण उस पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Girl body found hanging on tree in Firozabad
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी का शव बरामद होने के बाद उसकी भाभी अपनी दो वर्षीय पुत्री को लेकर फरार है। मृतका के भाई ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगला खंगर क्षेत्र के गांव कोटला निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह जालौन में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी राम कुमारी अपने तीन बच्चों और छोटी बहन डॉली के साथ रहती थी। गुरुवार दोपहर उसने पत्नी को फोन किया था। तब पत्नी ने बताया कि डॉली का बुधवार शाम से कोई पता नहीं है। 
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम घर पहुंचा भाई 
गुरुवार देर शाम को वह घर पहुंचा तो घर पर उसकी सात वर्षीय पुत्री खुशी और पांच वर्षीय पुत्र अंशू मिला। जबकि पत्नी रामकुमारी और दो साल की पुत्री रुचि घर पर नहीं थीं। उसने ग्रामीणों से अपनी बहन डॉली, पत्नी रामकुमारी और बेटी रुचि के बारे में जानकारी की, लेकिन ग्रामीण कोई जानकारी नहीं दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ तीनों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच डॉली का शव नगरिया के जंगल में पेड़ पर लटका मिला, उसके पैर जमीन पर लग रहे थे। सूचना मिलने के बाद नगला खंगर थाना पुलिस  मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीर सिंह ने बहन की हत्या का आरोप पत्नी पर लगाया है। 

उसका कहना है कि बहन की हत्या कर उसकी पत्नी छोटी बेटी को साथ लेकर फरार हो गई है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि किशोरी का शव और महिला के गायब होने की जानकारी मिली है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed