फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl beaten, friend thrown from rooftop

Agra News: युवती की पिटाई, सहेली को छत से फेंका

Wed, 17 Jul 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Girl beaten, friend thrown from rooftop
युवती की पिटाई, सहेली को छत से फेंका
विज्ञापन

छेड़छाड़ का भी आरोप, दोनों शिकायत करने थाने गई तो पुलिस ने दोनों पर की शांतिभंग की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर झगड़े की सूचना पर पहुंची युवती और सहेली की पिटाई की गई। बहन के देवर ने कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। सहेली को छत से फेंकने का आरोप भी लगाया है। पीड़िताएं जब थाने में शिकायत करने गईं तो उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एएसपी ने थाना पुलिस को गंभीरता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

औरेया के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में बहन की ससुराल है। उसकी भाभी कुछ दिन पहले बहन के घर गई हुईं थीं। 10 जुलाई को भाभी ने फोन कर कहा कि ननद के घर में झगड़ा हो रहा है। वह गांव आकर उसे घर ले जाए। इस जानकारी पर युवती अपनी एक सहेली के साथ भाभी को लेने बहन की ससुराल आ गई। वहां बहन के देवरों व अन्य ने उसे व सहेली को कमरे में बंद कर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक देवर ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। जब वह लोग बच कर छत पर भागे तो एक आरोपी ने सहेली को छत से नीचे फेंक दिया। किसी तरह से वह लोग जान बचाकर वहां से निकले। थाने पहुंचे तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। अगले दिन 11 जुलाई को दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया। वहां एक प्रधान भी मौजूद था। उनके पिता को धमकाया गया कि अगर छेड़छाड़ का मुकदमा कराओगे तो तुम्हें व लड़कियों को जेल भेज देंगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जगह उसका और सहेली का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एएसपी राहुल मिठास ने थानाध्यक्ष को मामले में गंभीरता से जांच व कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed