फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Beaten at Home Family Threatened Ahead of Wedding

UP: शादी से चार महीने पहले युवती को इस बात का डर...घर से निकलना किया बंद, पिता ने थाने में सुनाया दर्द

Tue, 02 Sep 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 09:27 AM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती और उसके परिवार को दबंगों ने दहशत में डाल दिया। आरोप है कि शादी कहीं और तय होने से नाराज दो युवकों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और घर पर घुसकर पिटाई भी कर दी।

विज्ञापन
Girl Beaten at Home Family Threatened Ahead of Wedding
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की एक युवती को दो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं घर आकर पिटाई भी लगा दी, जिससे वो घायल हो गई। पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद बेटी की शादी है। खरीदारी के लिए वो 26 अगस्त को बाजार गई थी। तभी युवक सुमित और रोहित पहुंच गए। उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर कहीं और शादी करेगी तो जान से मार देंगे। इससे वो दहशत में आ गई। इस बारे में घर आकर जानकारी दी। युवक पीछा करते हुए रात में घर आ गए। विरोध पर पिटाई लगा दी। गाली-गलाैज भी की। उनके साथ और भी युवक थे। उन्होंने पूरे परिवार को धमकाया। बेटी की आंख में चोट लगी है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी है। बोल रहे हैं कि कहीं और बेटी की शादी करोगे तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। आरोपी दूसरी जगह पर रिश्ता करने से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed