फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl accused of rape, sent to jail

बालिका से दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल

Fri, 12 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Girl accused of rape, sent to jail
करहल। मां के साथ मंदिर गई बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक बस्ती की रहने वाली एक महिला बृहस्पतिवार की सुबह पांच साल की बेटी के साथ पूजा करने गई थी। मंदिर के बाहर खेलते समय बच्ची को मोहल्ला मनिहारान निवासी इरशाद मंदिर के पीछे ले गया था। वहां उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

तुरंत ही लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं बालिका का मेडिकल कराया गया। मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
अविनाश कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed