फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girder work completed on Nadrai underpass on second day

Agra News: नदरई अंडरपास पर दूसरे दिन गर्डर का कार्य पूरा

Fri, 28 Jun 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Girder work completed on Nadrai underpass on second day
कासगंज। कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर नदरई रेलवे अंडरपास पर आरएच गर्डर की स्थापना का कार्य शुक्रवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। गर्डर लगाने का कार्य होने के कारण दो दिन तक कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर यातायात रोका गया। वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला गया। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सहावर गेट की ओर अतिरिक्त वाहनों के निकलने के कारण बार बार जाम के हालात पैदा हुए। यातायात पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नदरई के पुराने रेलवे अंडरपास की ऊंचाई और चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन अंडरपास में वाहन फंसते थे और यातयात बाधित होता था। फोरलेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव में अंडरपास के चौड़ीकरण और दोहरीकरण का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को अंडरपास निर्माण के लिए धनराशि दी। रेलवे के द्वारा अब अंडरपास निर्माण का कार्य आगामी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस निर्माण प्रक्रिया में सबसे अहम कार्य आरएच गर्डर की स्थापना का था। जिसे शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। अंडरपास निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद अब इस मार्ग पर वाहनों के फंसने की समस्या कम हो जाएगी और लोग सुगमता से यात्रा कर सकेंगे। गर्डर स्थापना के दौरान रेलवे के अधिकारी तकनीकि टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पगडंडियों से निकले वाहन
कासगंज। अंडरपास पर यातायात बंद रहने के कारण दो पहिया वाहन चालक इधर उधर खेतों के सहारे पगडंडियों से होकर गुजरते नजर आ रहे थे। ऐसा करते समय कई बाइक सवार बारिश के कारण पगडंडियों की गीली मिट्टी में फिसल भी गए।

लोगों की बात-
- मैं दवा की सप्लाई का काम करता हूं। पुराने अंडरपास से निकलने में पहले काफी असुविधा होती थी, लेकिन अब नया अंडरपास बन रहा है। इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी। फिलहाल दो दिन से आवागमन में परेशानी हो रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।- विनोद कुमार, सोरोंजी।
- मेरा घर एटा रोड पर शेमफोर्ड स्कूल के पास है। नदरई रेलवे अंडरपास की समस्या काफी बड़ी थी, लेकिन अब समाधान हो जाएगा। पहले अंडरपास पर काफी देर जाम में फंसे रहते थे।- श्यामवीर सिंह।



वर्जन-
- रेलवे अंडरपास पर गर्डर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेलपथ भी सही कर लिया गया है। अब निर्माण संबंधी अन्य कार्य होंगे। शीघ्र ही अंडरपास के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी और तकनीकि टीम के निर्देशन में कार्य पूरा हुआ है।- नीरज यादव, निदेशक कार्यदायी संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed