फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ghosi by-election revealed the inclination of voters

Agra News: घोसी उपचुनाव ने बता दिया मतदाताओं का रुझान

Sun, 10 Sep 2023 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ghosi by-election revealed the inclination of voters
फोटो नंबर- छह
विज्ञापन




घोसी उपचुनाव ने बता दिया मतदाताओं का रुझान

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक रविवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले घोसी के उपचुनाव ने भाजपा की पोल खोल दी है। मतदाताओं का रुझान पता चल गया है। भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार का अपराधियों और अधिकारियों पर अंकुश नहीं है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। गरीबों और उद्योगपतियों की जमीनों पर भाजपा से जुड़े लोग कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। हमारे लिए प्रत्याशी बाद में पहले पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शिवपाल सिंह, जागेश्वर सिंह, हाकिम सिंह, उदयवीर सिंह, संतराम सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, भारत सिंह, रामवीर, रामरतन सिंह, अनिल कुंमार सिंह, धनवेश यादव, मुकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed