{"_id":"67ebcf2965a11d50d609b516","slug":"ghiror-police-caught-illegal-mining-two-hydras-and-3-dumpers-seized-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-134682-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घिरोर पुलिस ने पकड़ा अवैध खनन, दो हाइड्रा और 3 डंपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घिरोर पुलिस ने पकड़ा अवैध खनन, दो हाइड्रा और 3 डंपर जब्त
Tue, 01 Apr 2025 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Apr 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
कोसमा और गांव ओय में दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। घिरोर थाना पुलिस ने सोमवार रात मिट्टी के खनन की एक सूचना पर गांव ओय और कोसमा में दबिश दी। पुलिस को देख खनन कर रहे लोग वाहन छोड़कर भाग गए। मौके से पुलिस ने दो हाइड्रा और 3 डंपर पकड़े। सभी वाहनों को जब्त कर सीज कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना घिरोर विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली कि बादशाहपुर चौकी क्षेत्र के गांव ओय में कुछ लोग खनन कर रहे हैं। वहां पर हाइड्रा से डंपर में मिट्टी भर कर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को आता देख वहां मौजूद लोग भाग निकले। मौके से एक डंपर और एक हाइड्रा पकड़ी। इसके बाद कोसमा चौकी क्षेत्र में खनन की सूचना पर कार्रवाई करत हुए एक हाइड्रा और दो डंपर पकड़े। पकड़े गए सभी पांच वाहनों को थाने लाने के बाद सीज किए जाने की कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी को कार्रवाई के संबंध में सूचना दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र में भी धड़ल्ले से खनन
रात के समय में शहर कोतवाली क्षेत्र में भी धड़ल्ले से खनन का काम होता है। मगर, यहां खनन करने वाले पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इसके अलावा देहात के कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी खनन का काम जोरों पर चलता है।