फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ghiror police arrested five poachers

घिरोर पुलिस ने पांच शिकारियों को किया गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम अतिथिगृह के पास से संरक्षित जीव सेही का शिकार कर रहे दो शिकारियों को गिरफ्तार किया।एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में शिकारियों से पता चला कि वे लोग सेही का मीट खाने के साथ साथ बिक्री करते हैं।वहां से यह चीजे तस्करों द्वारा विदेशों तक सप्लाई की जातीं हैं।

विज्ञापन
Ghiror police arrested five poachers

विस्तार

घिरोर। थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम अतिथिगृह के पास से संरक्षित जीव सेही का शिकार कर रहे दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने में सफल हुई। शिकारियों के कब्जे से तीन मृत और एक जीवित सेही बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों की दो बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि शनिवार की देर शाम मुखबिर से थाना पुलिस को सूचना मिली कि जसराना क्षेत्र में कुछ शिकारी वन्य जीव सेही का शिकार करने के लिए घिरोर क्षेत्र में आए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने टीम के साथ अतिथिगृह के पास दो शिकारियों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिकारियों ने अपने नाम क्षेत्रपाल और राजकुमार निवासी गांव छपारा जसराना फिरोजाबाद बताया। उनके पास से एक जीवित और एक मृत सेही बरामद हुई। बताया कि उनके तीन साथी मनोज बंजारा, रामनरेश बंजारा निवासी गांव झपारा और सत्यवीर निवासी गांव छपारा थाना जसराना फिरोजाबाद भी शिकार के लिए आए थे। पुलिस ने नगला बाग जाने वाले रास्ते से तीनों शिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से भी दो मृत सेही बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज की। साथ ही आरोपियों को जेल भेजने के लिए रविवार को न्यायालय में पेश की।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में शिकारियों से पता चला कि वे लोग सेही का मीट खाने के साथ साथ बिक्री करते हैं। इसके अलावा सेही के बाल व खाल की तस्करी करते हैं। बता दें कि सेही, कछुआ आदि संरक्षित जीवों का मीट, नाखून, बाल और खाल बंगाल में अच्छी खासी कीमत पर बिकते हैं। वहां से यह चीजे तस्करों द्वारा विदेशों तक सप्लाई की जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed