फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ghiror case: Questions raised on the involvement of the accountant posted in the second Gram Sabha

Agra News: घिरोर प्रकरणः दूसरी ग्रामसभा में तैनात लेखपाल की संलिप्तता पर उठे सवाल

Tue, 01 Jul 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ghiror case: Questions raised on the involvement of the accountant posted in the second Gram Sabha
घिरोर। तहसील घिरोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबर औंछा में एक जमीन को असंक्रमणीय से संक्रमणीय किए जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है, जिससे स्थानीय प्रशासन में खलबली मची हुई है। यह प्रकरण तब और गंभीर हो जाता है जब पता चला कि जमीन का मुकदमा अपर आयुक्त आगरा मंडल, आगरा न्यायालय में पहले से ही विचाराधीन है। आरोप है कि फर्जी रिपोर्ट के आधार पर इस जमीन को असंक्रमणीय से संक्रमणीय घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरी ग्रामसभा में तैनात लेखपाल मोती सिंह की संलिप्तता सामने आने के बाद एसडीएम घिरोर, प्रसून कश्यप ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने तहसीलदार घिरोर, कमलेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही, एसडीएम ने इस प्रकरण से जुड़े पांच लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। इनमें प्रभारी राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह, लेखपाल मोती सिंह, ग्राम पंचायत अकबरपुर में तैनात लेखपाल प्रशांत यादव, पेशकार देवकांत और एक मुंशी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी शराफत अली ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए मांग की है कि न्यायालय में विचाराधीन मामले के बावजूद किए गए इस बदलाव की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि लेखपाल की सांठगांठ से राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार घिरोर के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर जमीन को असंक्रमणीय से संक्रमणीय किया गया है। शराफत अली ने संक्रमणीय के आदेश को निरस्त करने और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम प्रसून कश्यप ने पुष्टि की है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed